बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में हैड ब्वाय व हैड गर्ल का चुनाव संपन्न हो गया है। जिसमें राकेश असवाल हेड ब्वॉय व तनिष्का हेड गर्ल चुनीं गईं। प्रधानाचार्य तनुज उपाध्याय ने बताया कि हेड ब्वॉय के लिए राकेश असवाल व विवेक जोशी के बीच मुकाबला हुआ। राकेश असवाल ने विवेक जोशी को 64 मतों से पराजित किया। हेड गर्ल में तनिष्का व श्वेता जोशी के बीच मुकाबला हुआ। तनिष्का ने श्वेता को 58 मतों से पराजित किया। दोनों ने छात्र- छात्राओं के हित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नवीन जोशी, रितेश वर्मा, केदार बिष्ट, विपिन उपाध्याय, महेश जंगपांगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो