बागेश्वर। राजकीय इंटर कालेज के विद्यार्थियों ने कौसानी का शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण दल को प्रधानाचार्य प्रमोद तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनासक्ति आश्रम, गांधी स्मारक, सरला आश्रम, बैजनाथ मंदिर, बैराज आदि भी देखा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बैजनाथ मंदिर, आश्रम का महत्व के बारे में बताया। वहां डीसी जोशी, नवीन जोशी, आरके आगरी, एमपी डसीला आदि थे। ब्यूरो