कपकोट (बागेश्वर)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विकास खंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र के सोराग और बादम ग्राम पंचायत के तोक धूर, खरकिया, शरणी, उमला और मूल्याधा तोकों में बिजली पहुंच गई है। पहली बार बिजली पहुंचने से वहां के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विधायक बलवंत भार्याल ने बताया कि खाती मल्ला, तल्ला गांव जैकुनी, जातोली मेें भी जल्द बिजली पहुंच जाएगी। ग्रामीणों ने गांवों के रोशन करने में दिए गए सहयोग के प्रति विधायक भौर्याल, ऊर्जा निगम के अवर अवर अभियंता आरसी उपाध्याय, पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अवर अभियंता ईश्वर बघरी का आभार जताया। आभार जताने वालों में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू, बीडीसी सदस्य महिपाल दानू और प्रकाश जोशी आदि शामिल हैं।