फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय विस्तार के चलते एक और सदस्य की सदस्यता खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका विस्तार के चलते एक और क्षेत्र पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त हो गई है। प्रशासन ने बिलौना के क्षेत्र पंचायत सदस्य की सदस्यता खत्म करने का आदेश दिया है। पालिका का विस्तार होने से अब तक पांच सदस्यों की सदस्यता समाप्त की जा चुकी है।

प्रदेश सरकार ने बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र का विस्तार करते हुए आस पास की दस ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल किया जा चुका है। इसके चलते दस प्रधान तथा पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सदस्यता खत्म की जा चुकी है। ताजा आदेश में प्रशासन ने बिलौना के क्षेत्र पंचायत सदस्य नैन सिंह की सदस्यता भी खत्म कर दी है। बताया कि बिलौना क्षेपं की निर्वाचक नामावली बागेश्वर नगर पालिका में शामिल कर ली गई है जिस कारण निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य का नाम भी नगर पालिका में शामिल हो गया है। प्रशासन ने इसी को आधार मानते हुए सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक पांच की सदस्यता खत्म
- रेखा खेतवाल- प्रमुख
- सुनीता टम्टा- कनिष्ठ प्रमुख
- धनंजय बोरा- मंडलसेरा
- बसंती देवी- फल्टनियां
- नैन सिंह- बिलौना
इंसेट-
जांच में जिन निर्वाचित प्रतिनिधियों की निर्वाचक नामावली बागेश्वर नगर पालिका में शामिल होना पाया गया है उनकी सदस्यता समाप्त की जा रही है। ताजा आदेश में बिलौना के सदस्य नैन सिंह की भी सदस्यता खत्म की जा रही है। इससे पूर्व चार सदस्यों की सदस्यता जा चुकी है।
- पूनम पाठक, डीपीआरओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें