कपकोट। नगर निकाय चुनाव में फतह करने के लिए कांग्रेस ने कपकोट में भारी भरकम टीम को प्रचार में झोंक दिया है। शनिवार को बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम में भुवन शाही, गोविंद ऐठानी, प्रकाश कांडपाल चुनाव संयोजक नियुक्त किए गए।
उमेश जोशी, राम सिंह कपकोटी, कै. हरीश कपकोटी, पूर्व क्षेपंस सदस्य खुशाल गड़िया, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, हुकम सिंह दानू, किशन दानू, कुंती परिहार को चुनाव प्रभारी व नवीन जोशी, महिमन गाड़िया, अमर राम, व्यापार संघ अध्यक्ष तारा कपकोटी, ग्राम प्रधान दरवान कपकोटी, कुंवर कपकोटी, मदन मोहन, नंदन सिंह गड़िया, खीम राम, जमन दानू, शांति दानू को सह प्रभारी तथा एड. चामू देवली को प्रशासनिक प्रभारी, दीपक गढ़िया, हरीश गढ़िया, दरवान कपकोटी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया। बैठक में जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रत्याशी गोविंद बिष्ट, प्रवीण दानू, प्रताप राम, पूरन जोशी, प्रकाश उपाध्याय, कस्तूब जोशी, ललित आर्या, दरवान कुंवर, राजू कुंवर आदि थे। संचालन दीपक गढ़िया ने किया।