फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैम मंदिर वार्ड में सबसे कम,मंडलसेरा दक्षिण में सर्वाधिक मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी मतदाताओं के चुनावी गणित में उलझे हुए हैं। वार्डों में मतदाताओं की तादाद और रुख का आकलन किया जा रहा है। निर्वाचन विभाग की ताजा सूची में सैम मंदिर वार्ड में सबसे कम 981 तथा मंडलसेरा दक्षिण में सर्वाधिक 2692 मतदाता हैं।

बागेश्वर नगर पालिका का चुनावी इतिहास बताता है कि हर बार भाजपा-कांग्रेस में ही आमने सामने का मुकाबला रहा है। लेकिन इस बार नये परिसीमन के चलते राजनीतिक जानकार भी कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं। आसपास की दस ग्राम पंचायतों को पालिका में शामिल किया जा चुका है। ऐसी स्थिति में चुनावी आकलन टेढ़ी खीर बना हुआ है। राजनीतिक दल और संभावित प्रत्याशी मतदाता सूची के आधार पर मतदाताओं के रुख का आंकलन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका बागेश्वर में वार्डवार मतदाताओं की संख्या

वार्ड महिला पुरुष कुल मतदाता
बिलौनासेरा 854 899 1753
नारायणदेव 590 621 1211
ज्वालादेवी 573 573 1146
सैम मंदिर 496 485 981
बागनाथ 744 776 1520
ठाकुरद्वारा 783 781 1564
कठायतबाड़ा 553 574 1127
मंडलसेरा,उत्तर 693 642 1335
मंडलसेरा,दक्षिण 1352 1340 2692
चंडिका 727 729 1456
बैणीमाधव 831 840 1671

वार्डों में आरक्षण की स्थिति
- बिलौनासेरा- अनारक्षित, नारायणदेव- महिला , ज्वालादेवी- महिला , सैम मंदिर- महिला, बागनाथ- अनारक्षित, - ठाकुरद्वारा- अनारक्षित, कठायतबाड़ा- अनारक्षित, मंडलसेरा उत्तर- अनुसूचित जाति, मंडलसेरा दक्षिण- अनूसूचित जाति महिला, चंडिका- पिछड़ी जाति, बैणीमाधव- अनुसूचित जाति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें