बागेश्वर। राज्य में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को रणजी मैच समेत सीनियर पुरुष वर्ग प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी मिली है। इस पर संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों ने हर्ष जताया है।
बृहस्पतिवार को क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में यूसीसी के फैसले पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को रणजी के साथ ही सीनियर वर्ग में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपने पर हर्ष जताया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेश सिंह सोनियाल, सचिव रमेश सिंह दानू, रामचंद्र पांडे, हरीश रावल, प्रदीप कुमार, राजेंद्र परिहार, मनोज ओली, दर्शन नगरकोटी आदि थे। ब्यूरो