फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बजे बाद कूड़ा मिला तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
बागेश्वर नगर के नुमाईशखेत मैदान के पास सड़क पर बिखरा कूड़े का ढेर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। कूड़ा निस्तारण में पालिका की लापरवाही पर डीएम ने ईओ को साफ शब्दों में चेताया है। नगर पालिका क्षेत्र में सुबह सात बजे बाद कूड़ा नजर आया तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पालिका को सुबह सात बजे से पहले हर हाल में नगर से कूड़ा उठाना होगा।
विज्ञापन


नगर के कूड़ा निस्तारण की समीक्षा के दौरान डीएम रंजना राजगुरु ने ईओ राजदेव जायसी के पेच कसे। नगर से कूड़ा उठाने में लापरवाही पर उन्होंने पालिका को आड़े हाथों लिया। बता दें कि पालिका समय पर कूड़ा नहीं उठाती है। कई क्षेत्रों में तो दोपहर को कूड़ा उठता है। इससे व्यापारियों के साथ ही स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। क्षेत्रवासी पालिका प्रशासन से सुबह जल्दी कूड़ा उठाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन हाल जस के तस हैं।

डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश
डीएम ने नगर पालिका को क्षेत्रवासियों को दो-दो डस्टबिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एक मेें जैविक जबकि दूसरे में अजैविक कूड़ा एकत्र किया जाएगा। पालिका से जैविक और अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण करने को भी कहा गया है। डीएम ने पालिका को समय-समय पर जनता के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें