फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोथिंग-उच्छात सड़क से एक महीने आया मलबा हटा नहीं,

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पोथिंग-उच्छात सड़क में एक महीने पहले आया मलबा नहीं हट नहीं सका है। क्षतिग्रस्त दीवारों का भी पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। मलबे के नहीं हटने और दीवारों का पुनर्निर्माण न होने से वाहनों के वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना है। ग्रामीणों ने आरईएस से सड़क हालत शीघ्र सुधारने की मांग की है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश से पोथिंग-उच्छात सड़क के भगवती मंदिर से कुछ दूरी पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा भर गया था। सड़क की कुछ दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि तब से आरईएस ने सड़क से मलबा हटाने की जहमत नहीं उठाया है। मलबे के नहीं हटने और दीवारों का पुनर्निर्माण न होने वाहनों के आने जाने में कई दिक्कतें हो रही हैं। दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरईएस से सड़क की सेहत शीघ्र सुधारने की मांग की है। मांग करने वालों में भुवन सिंह गढ़िया, मदन गढ़िया, दयाल गढ़िया, सतीश जोशी, संजय जोशी, प्रेम राम, शेर सिंह, जमन सिंह आदि थे।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त दीवारों का भी न हो सका पुनर्निर्माण
वाहनों के खाई में गिरने की आशंका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें