कपकोट (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत कपकोट के अंत्योदय परिवार के मुखिया चंचल सिंह कपकोटी की दोनों किडनियां खराब हो गई हैं। उनका देहरादून के अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंचल के इलाज में 15 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। उसके बचत खाते में जनसहयोग से 2.20 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। जागरूक लोग चंचल की सहायता राशि जुटाने के लिए घर-घर जा रहे हैं।
स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता हरीश कपकोटी, मुन्ना कपकोटी ने बताया कि चंचल के बचत खाते में 2.20 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। सहायता राशि जुटाने के लिए लोगों ने पुल बाजार, चखतरी, सिलकानी, भंडारीगांव आदि क्षेत्रों जाकर व्यापारियों, नागरिकों से व्यापक संपर्क किया। लोगों ने चंचल की सहायता के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता राशि भेंट की। इसमें ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, पूर्व बीडीसी सदस्य गोविंद कपकोटी, राम चंद्र जोशी, महिमन कपकोटी राजू, चंदन आदि थे। कपकोटी ने बताया कि और अधिक राशि जुटाने के लिए 10 जून को सुबह 11 बजे से लोनिवि कपकोट के डाक बंगले में बैठक होगी।
12.80 लाख रुपये की और जरूरत
अभियान से जुड़े लोगों ने आज बुलाई बैठक