बागेश्वर। डीएम रंजना राजगुरु ने विकासखंड बागेश्वर के आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बिलौनासेरा एवं नदीगांव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में 15 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्रों के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ केंद्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध किट की भी जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालय, किचन, स्टोर का भी निरीक्षण किया। स्टाक पंजिका में सामग्री अंकन करने के भी निर्देश दिए। डीएम ने गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, सात माह से तीन वर्ष के बच्चों, सात माह से तीन वर्ष के अतिकुपोषित बच्चों टेक होम राशन, पोषाहार समय पर वितरण करने के निर्देश दिए। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बिलौनासेरा में खिड़कियों में जाली लगाने, परिसर के अंदर सफाई रखने, बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन, फलाहार को सूची के अनुसार देने के निर्देश दिए। आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों में डीएम रंजना ने अनटाइड फंड से राशि प्रदान की गई है, जिसमें आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए टेबल, कुर्सी, दरी, वॉल डेकोरेशन, प्रेशर कुकर, वॉटर प्यूरीफायर आदि सामान दिया गया है। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों में आए अभिभावकों से भी बातचीत की। इस पर अभिभावकों ने खुशी जताई। इस मौके पर डीडीओ केएन तिवारी, सीवीओ डॉ. उदय शंकर, डीपीओ निर्मला अंसारी, सुपरवाइजर रेनू नगरकोटी, सुशीला आर्या, आशा कार्यकर्ता मोहनी पर्वतीय, शोभा बिष्ट आदि थे।