बागेश्वर। तंबाकू निषेध दिवस पर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बृहस्पतिवार को जागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि सीजेएम लक्ष्मण सिंह थे। उन्होंने तंबाकू से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में आगाह किया। बताया कि तंबाकू के सेवन से देश में रोजाना 2200 से अधिक व्यक्तियों की मौत होती है। सीएमओ डॉ. वीके सक्सेना ने बताया कि तंबाकू के प्रभावों को देखते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय तंबाकू उत्पाद बेचना, बगैर सचित्र चेतावनी के तंबाकू उत्पाद बेचना कानून के विरुद्ध है। छात्र यजुर जोशी ने तंबाकू निषेध पर प्रभावशाली भाषण दिया। निबंध प्रतियोगिता भी हुई। इसमें अंकित कुमार प्रथम, बेला दीवान द्वितीय, कमलेश लटवाल तृतीय रहे। चित्रकला में नितिन लटवाल प्रथम, भूपेंद्र टाकुली द्वितीय, भावेश साह, प्रियंका पांडे तृतीय रहे। अतिथियों ने अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया। महेश पांडे ने संचालन किया। कार्यक्रम में वहां बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भंडारी, उप प्रधानाचार्य शीला लटवाल, प्रकाश धपोला, मनीष जोशी, आनंद पाठक आदि थे।