बागेश्वर। जिला सेवा योजन कार्यालय में एनटीटीएफ पंतनगर की ओर से नीम योजना के तहत आयोजित तीन वर्षीय डिप्लोमा प्रशिक्षण के लिए 49 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी।
वहां प्रभारी जिला सेवा योजन अधिकारी बीआर टम्टा, कंपनी के संजीव पाल, रजनीश जैसवाल, उमेश कुमार, नवीन पाटनी, हेमंत कुमार और अजय कुमार आदि थे।
कंपनी से आए अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण बेरोजगारों के लिए सीखो और कमाओ के उद्देश्य के तहत दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी के तहत ही दिया जाएगा।