फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के अधिकांश एटीएम में नो कैश का बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी गिने चुने एटीएम में सुबह से ही लंबी कतार लगी रही। आधे दिन बाद कैश खत्म होते ही लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


नगर में एसबीआई सहित विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं। पिछले एक माह से एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को भी गिने चुने एटीएम में ही कैश था। अधिकांश एटीएम में नो कैश का बोर्ड टंगा नजर आया। पीएनबी के एटीएम में आधे दिन तक लोगों की कतार लगी रही। कुछ लोगों ने कतार में खड़े होकर कैश निकाला तो कुछ लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

कैश की कमी के कारण दूर दराज गांवों से खरीददारी के लिए जिला मुख्यालय आने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बैंकों में भी लोग खातों से पैसे निकालने के लिए कतार लगाने को मजबूर हैं। खातों से शादी ब्याह या अन्य जरूरतों के लिए 20 से 40 हजार रुपये मिल रहे हैं। बैंकों के प्रबंधकों के अनुसार बाहर से करेंसी नहीं आने के कारण कैश की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें