फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई का लोकल सर्वर डाउन होने से दो दिन से लेनदेन का काम प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसबीआई का लोकल सर्वर डाउन होने से दो दिनों से बैंक में लेनदेन का काम प्रभावित हो रहा है। इससे मंगलवार को भी बैंक में कामकाज नहीं हो सका। इससे दूर दराज से आने वाले पेंशनरों सहित अन्य ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बागेश्वर एसबीआई में दो दिनों से लोकल सर्वर खराब है। सोमवार को सर्वर डाउन होने से कामकाज नहीं हुआ। दूर दराज गांवों से आए पेंशनर और अन्य ग्राहक शाम तक सर्वर में सुधार होने के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन सर्वर में सुधार नहीं होने से खाली हाथ लौटना पड़ा।

मंगलवार को भी यही स्थिति रही। दिन भर सर्वर के डाउन होने से चालान और ड्रॉफ्ट नहीं बन सके। लेनदेन नहीं होने से जहां बैंक को नुकसान उठाना पड़ रहा है वहीं ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


एसबीआई के शाखा प्रबंधक आरएस पतियाल का कहना है कि लोकल सर्वर में आई खराबी से कामकाज नहीं हो पा रहा है। बैंक में लगे उपकरणों में सुधार करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए हैं।

रुपये निकालने के लिए लंबी लाइन लगी

नगर के एटीएम में कैश की किल्लत बनी हुई है। कैश नहीं होने से मंगलवार को नगर के अधिकांश एटीएम बंद रहे। जिन एटीएम से रुपये निकल रहे थे उनमें रुपये निकालने के लिए लोगों की लंबी लइन लगी रही।

जिला मुख्यालय में विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम हैं। मंगलवार को अधिकांश एटीएम कैश के अभाव में बंद रहे। एसबीआई की मुख्य शाखा के एटीएम पर लोगों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें