फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से धरने पर बैठे दैनिक कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर रेंज के धूराफाट क्षेत्र में हुए पौधरोपण के अनुरक्षण कार्य का मानदेय नहीं मिलने से नाराज दैनिक वेतनभोगी कर्मियों ने डीएफओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। जल्द भुगतान नहीं होने पर उन्होंने अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचे लछम सिंह, शंभू दत्त, नारायणी देवी और हेम तिवाड़ी ने कहा कि उन्होंने दिसंबर 2015 से पौधरोपण वाले क्षेत्रों में अनुरक्षण का कार्य किया था। उन्हें अभी तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। दिसंबर 2015 से मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई बार मांग करने के बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। कर्मचारियों ने प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मानदेय देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें