फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंरा में शुरू हुआ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का एनएसएस शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर का राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर बुधवार को राप्रावि चौंरा में शुरू हो गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य भगवत सिंह डसीला, प्राचार्य डॉ. एससी पंत ने किया।
विज्ञापन


स्वंयसेवी पूजा चुनेरा के नेतृत्व में छात्राओं ने सरस्वती वंदना और भावना जोशी एवं पार्टी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। पूजा कोरंगा, रेनू टाकुली ने अतिथियों का बैज अलंकरण किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश कुमार गंगवार, डॉ. संजय कुमार, डॉ. दीपा कुमारी, डॉ. हेमलता दानू ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की।

विशिष्ट अतिथि भूपाल सिंह धपोला, सुमन रौतेला, आनंदी देवी, हरीश सिंह ने भी संबोधित किया। भावना नेगी के संचालन में छात्र संघ अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला, सचिव रोहित पंत, कोषाध्यक्ष मनोज धपोला, चंद्र दत्त पांडेय, चंद्र सिंह, त्रिभुवन सिंह, जीवन चंद्र, भुवन चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें