फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग दंपति ने अनशन की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिजोरीझाल के दिव्यांग दंपति ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों में अनियमितता होने और दो ग्रामीणों द्वारा चालानी भूमि में मकानों का निर्माण करने का आरोप लगाया है। दिव्यांगों ने डीएम को दिए पत्र में मामलों की शीघ्र जांच कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित दंपति ने मामलों की जांच की मांग को लेकर 28 जनवरी से कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


डीएम को दिए पत्र में दिव्यांग गोपाल राम और उनकी पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया है कि गांव में राज्य और 14वें वित्त आयोग से हुए विकास कार्यों में अनियमितताएं चल रही हैं। कुछ लोगों को पहले से सरकारी आवास दिए गए हैं उन्हें फिर से आवास दिए गए हैं। इतना ही नहीं गांव के दो लाभार्थी उस भूमि में अपने आवास नहीं बना रहे हैं। जहां का उन्होंने प्रस्ताव दिया था जबकि मकान ऐसी भूूमि में बना रहे हैं जिसका चालान हुआ है। विरोध करने पर यह लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें