फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित करना बंद करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। छात्र नेताओं ने प्रशासन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीब दुकानदार को बेरोजगार करने का आरोप लगाया है। छात्र नेताओं ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर छोटे व्यापारियों को प्रताड़ित करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में छात्र नेताओं ने कहा कि दो दिन पूर्व प्रशासन द्वारा डाकघर के पास एक व्यापारी का टिनशेड तोड़ दिया गया था, जबकि वह व्यापारी लंबे समय से इस स्थान पर दुकान चला रहा था। दुकान ध्वस्त होने से व्यापारी का हजारों का नुकसान हुआ है और उसका रोजगार भी छिन गया है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर फड़, खोखों में गुजर-बसर कर रहे व्यापारियों पर कार्रवाई की तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में अंकुर उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, रोहित पंत, गोविंद चंदोला, बबलू मेहरा, नीरज भंडारी, ललित गिरी गोस्वामी, विक्की बिष्ट, मनोज धपोला, शशांक कांडपाल, आर्यन टाकुली शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें