बागेश्वर। सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय में एल्मिको कानपुर के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण बांटे गए।
कार्यक्रम में तीनों ब्लॉकों बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को एल्मिको के विशेषज्ञ भानुप्रताप के सहयोग से उपकरण वितरित किए गए।
इस दौरान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार तेवाड़ी, एसएसए के समन्वयक सुमित पांडे, वित्त एवं लेखाधिकारी मोहन चंद्र पांडे, ब्लॉक समन्वयक हेम लोहनी, गोपाल प्रसाद, ललित रावत, हेम जोशी आदि थे।