फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की हालत में मिला कांस्टेबल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहा एक कांस्टेबल नशे की हालत में मिला। एसपी ने अनुशासनहीनता पर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बागेश्वर कोतवाली में नियुक्त आरक्षी कांस्टेबल महेंद्र रौतेला 26 नवंबर से अपनी ड्यूटी से लगातार गैर हाजिर चल रहा था। 16 दिसंबर को वह बस अड्डे पर नशे की हालत में पाया गया। मेडिकल कराने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। मामले की पूरी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई। एसपी मुकेश कुमार ने उक्त आरक्षी को अनुशासनहीनता पर निलंबित कर दिया है। उन्होंने भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें