फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना की समस्याओं का शीघ्र किया जाय समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कठपुड़ियाछीना जन संघर्ष समिति की बैठक ग्राम प्रधान चंद्रशेखर जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कठपुड़ियाछीना को विकासखंड बनाने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो पूरे क्षेत्र के लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। कठपुड़ियाछीना को ब्लॉक बनाने, खरही धूराफाट क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति समुचित करने और गैस वितरण के लिए तिथि निर्धारित करने, सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने, एनएच में हाल ही में हुए हॉटमिक्स के उखड़ने की जांच करने, कठपुड़ियाछीना- सेराघाट- काफलीगैर सैंज मोटर मार्ग में नाली निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने, दाणोंछीना-लोब, बेहरगांव व बिलौना पगना सप्तेश्वर सड़क का काम पूरा करने सहित तमाम मांगें प्रमुखता से उठाई। बैठक में नरेंद्र सिंह रावल, ओम प्रकाश टम्टा, कमलकांत मिश्रा, पूरन सिंह, देवीदत्त मिश्रा, नंदकिशोर मिश्रा, बचे सिंह, भीम सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें