बागेश्वर। नदीगांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले 36 घंटे से बिजली गुल है। इसके चलते लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। नगर के ज्वालादेवी वार्ड में स्थित नदीगांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से मंगलवार की सुबह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यहां के लोग पिछले दो दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली गुल होने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर में ट्रांसफार्मर नहीं है। नया ट्रांसफार्मर अल्मोड़ा से मंगाया गया है। बृहस्पतिवार तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। ऊर्जा निगम के ईई भास्कर पांडेय ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जल्दी आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।