फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने निर्धन व बेसहारा बच्चों के लिए दिए 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत राइंका रवाईखाल में आर्ट एंड क्राफ्ट के टाइ एंड डाइ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक चंदन राम दास ने किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में रोजगार परक शिक्षा आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक ने निर्धन, अनाथ बच्चों के स्वेटर एवं जूतों के लिए विद्यालय को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव सहित अन्य प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे बच्चों सहित विज्ञान शिक्षक शिम्पी को भी पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य भुवन चंद्र जोशी ने विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष वंशीधर पाण्डे, एसएमसी अध्यक्ष ललित राम, हयात सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें