फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंतोली, पोखरी में आयोजित योग शिविर में बताए एक्यूप्रेशर के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
यकांडा (बागेश्वर)। पतंजलि योग समिति की ओर से खंतोली और पोखरी में योग शिविर जारी है। रविवार को योगाचार्य कमलेश मेहता, गणेश चंद्र पांडे और केवलानंद, हरीश ने ग्रामीणों को योगाभ्यास कराया। योग की शुरुआत ओंकार और गायत्री मंत्र के साथ की गई।
विज्ञापन


शिविरार्थियों को योग व प्राणायाम का अभ्यास कराने के साथ ही एक्यूप्रेशर के लाभ बताए गए। इसमें आंख ,कान, सिरदर्द, थायरॉइड, कमर दर्द, फेफड़ों के रोग, अनिद्रा आदि के लिए अभ्यास कराया गया।

बच्चों एवं युवाओं को सर्वांगासन, हलासन, चक्रासन, शीर्षासन, हस्तचालित, ध्रुवासन, वृक्षासन, गरुड़ासन आदि का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही जल नेति और सूत्र नेति का प्रायोगिक अभ्यास भी कराया गया। योग साधकों को पतंजलि की ओर से किए जा रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें