फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी समझकर एसिड पी गई छात्रा, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एक दुकान में पानी के धोखे में एक छात्रा ने एसिड पी लिया। इससे उसे खून की उल्टियां होने लगीं। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को जौलकांडे निवासी कुसुमलता बीएड में प्रवेश लेने के लिए अपने भाई राजेंद्र प्रसाद के साथ महाविद्यालय आई थी। बताया जा रहा है कि घर को लौटते समय प्यास लगने पर उसने डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक दुकानदार से पानी मांगकर पी लिया। बोतल से पानी पीने के कुछ ही देर में उसे खून की उल्टियां होने लगीं।

बोतल में एसिड होने की जानकारी पर खलबली मच गई। इसके बाद छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन


एसएसआई उमेश राम आर्या ने बताया कि अस्पताल से उनके पास मेमो आया है। छात्रा को रेफर कर देने से उसके बयान नहीं हो पाए। छात्रा के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें