कपकोट (बागेश्वर)। वन विभाग की ओर से ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मल्लादेश गांव में स्वच्छता अभियान चला। इसकी शुरूआत विधायक बलवंत भौर्याल ने किया। उन्होंने लोगों से हरज्यू मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया।
इसके अलावा गांव के रास्तों की भी सफाई की गई और कूड़े का नियंत्रित निस्तारण किया। वहां ग्राम प्रधान प्रेम राणा, वन क्षेत्राधिकारी वीके पंत, पूर्व प्रधान विशन गिरि गोस्वामी, ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, पूर्व प्रमुख राम गिरी गोस्वामी, वन दरोगा नंदा बल्लभ तिवारी, वन रक्षक गजेंद्र गढ़िया, प्रताप सिंह ऐठानी आदि थे।