पांच घंटे ठप रही जिले की बिजली आपूर्ति
बागेश्वर। अल्मोड़ा-बागेश्वर के बीच 33 केवी लाइन में काम चलने के कारण जिले की बिजली आपूर्ति पांच घंटे ठप रही। लगातार पांच घंटे तक आपूर्ति भंग रहने से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ऊर्जा निगम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को अल्मोड़ा-बागेश्वर के बीच की बिजली लाइन में पोल शिफ्टिंग का काम किया गया। इसके लिए दिन में दो बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। विभाग ने पांच बजे आपूर्ति बहाल होने की बात कही, लेकिन सात बजे बिजली के दर्शन हुए। इसके बाद भी बार-बार ट्रिप की समस्या आती रही।