फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट रहें कार्यकर्ता : तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को स्वराज भवन में हुई। कांग्रेस के चुनाव पर्यवेक्षक कीर्ति तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के चुनाव और सदस्यता अभियान पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में हुई बैठक में तिवारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कार्य करें। उन्होंने पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्य बनाने को कहा। इसके अलावा पार्टी और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे।

बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, राजेंद्र टंगड़िया, दलीप सिंह, इंद्र सिंह परिहार, बालकृष्ण, सुनीता टम्टा, सुरेश खेतवाल, दीपक खेतवाल, नागेश्वरी जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, किशन दानू आदि पदाधिकारी और सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें