फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानिक के कार्यमुक्त करने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी ने स्थानांतरित हो रहे अधिकारियों को बिना प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त करने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को स्थानांतरित किसी भी अधिकारी को बिना उनकी अनुमति के कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को भी स्थानांतरित अधिकारियों को अंतिम वेतन पर्ची जारी न करने को कहा है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रंजना ने कहा है कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों का शासन एवं विभागाध्यक्ष स्तर से स्थानांतरण हो रहे हैं। आपदा काल होने के बावजूद स्थानांतरित अधिकारी बिना प्रतिस्थानी के कार्यमुक्त किए जा रहे हैं। जिससे जनपद के विभिन्न विभागों के कार्यों में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिलाधिकारी का कहना है कि मानसून सत्र के चलते जगह-जगह पर अतिवृष्टि होने से इस समय समस्याओं का समाधान करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि कोई भी स्थानांतरित अधिकारी बिना उनके पूर्वानुमोदन के अपने पद का पदभार नहीं छोडे़ंगे। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी को ऐसे अधिकारियों की अंतिम वेतन पर्ची उनकी अनुमति के बिना जारी न करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें