फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से बागेश्वर में दो सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मूसलाधार बारिश से जिले की कठपुड़ियाछीना-शेराघाट और कपकोट-बेड़ापाकड़ सड़कें मलबा आने से बंद हो गई हैं। पिंडारी मोटर मार्ग पांचवें दिन भी नहीं खुल सका है। भारी बारिश से बागेश्वर में एसडीएम आवास के पास बनी चहारदीवारी ध्वस्त हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम को बागेश्वर में मूसलाधार बारिश के चलते मलबा आने से कठपुड़ियाछीना-शेराघाट और कपकोट-बेड़ापाकड़ सड़कों पर मलबा आ गया। मलबे के कारण इन सड़कों पर सुबह से ही यातायात ठप रहा। सूचना पर प्रशासन द्वारा जेसीबी भेजी गई। समाचार लिखे जाने तक सड़कों को खोलने का काम जारी था। उधर सड़क का कुछ हिस्सा बहने से पिंडारी मोटर मार्ग पर पांचवें दिन भी वाहनों का संचालन ठप रहा। पिंडारी के लिए पुल बाजार से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। शनिवार की रात हुई बारिश से बागेश्वर में एसडीएम आवास के पास बनी चहारदीवारी ध्वस्त हो गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से अगले 72 घंटे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें