फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गागरीगोल-नरग्वाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज क्षेत्रवासियों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण पूरा नहीं किया गया तो 10 जुलाई को भौरापुल के पास चक्काजाम कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वीरेंद्र रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत गागरीगोल से चनोली, तिलसारी, थापल, नरग्वाड़ी मोटर मार्ग स्वीकृत है। 2007 में शुरू किया गया, लेकिन सड़क का निर्माण आज तक भी पूरा नहीं किया गया है। सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है। पिछले वर्ष आंदोलन करने पर एसडीएम द्वारा सड़क में कटी जमीन का मुआवजा देने के साथ ही सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा कि यदि विभाग सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है तो 10 जुलाई को एनएच में भौरापुल के पास चक्काजाम किया जाएगा। बाद में ग्रामीणों ने इस संबंध का एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में कुंवर सिंह नेगी, उमेश सिंह नेगी, चंदन नेगी, जगदीश सिंह, प्रताप सिंह, महेश लाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें