फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में हरेला पर्व पर लगाए जाएंगे 50,000 पौधे

Sun, 13 Jul 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोपे जाने वालों में 50 प्रतिशत फलदार पौधे, 16 जुलाई को नदी महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

बागेश्वर। आगामी हरेला पर्व के सफल आयोजन को लेकर डीएम आशीष भटगांई ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि इस साल जिले में 50,000 पौधे रोपे जाएंगे। इनमें 50 प्रतिशत पौधे फलदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को अधिकाधिक पौधरोपण के लिए लोगाें को प्रेरित करने के निर्देश दिए।
शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में डीएम भटगांई ने कहा कि हरेला केवल त्योहार नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया जाने वाला जन आंदोलन है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम्य विकास विभाग, शहरी क्षेत्रों में नगर निकाय और वन क्षेत्रों में वन विभाग को पौधरोपण की जिम्मेदारी उठाने के निर्देश दिए। सभी स्थान पर होने वाले कार्यक्रम की फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंटेशन कराने को कहा। इन आयोजनों में स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम भटगांई ने नदी महोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर जागरूकता रैलियां, नदी किनारे पदयात्राएं करने के निर्देश दिए। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि नदी महोत्सव का आयोजन 16 जुलाई की सुबह बैजनाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, पीडी शिल्पी पंत, डीडीओ संगीता आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें