फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में 20 लाख से बदलेंगे बिजली के 50 जर्जर पोल

Sat, 18 Apr 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चरमराई बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ऊर्जा निगम ने लोगों की शिकायतों का संज्ञान लिया है। रवाईंखाल, काफलीगैर और मुख्य नगर क्षेत्र में 50 जीर्ण-शीर्ण पोलों को बदलने की योजना बनाई गई है। लगभग 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रवाईंखाल और काफलीगैर समेत नगर के विभिन्न वार्डों में लंबे समय से बिजली के पोल जर्जर है। कई स्थानों पर पोल जंग लगने से झुक गए है, जिससे लोगों को हमेशा हादसे का डर रहता था।
ग्रामीणों ने कई बार ऊर्जा निगम से इन पोलों को बदलने की मांग की थी। विभाग ने स्थलीय निरीक्षण के बाद सबसे अधिक खराब स्थिति वाले 50 पोलों को चिह्नित किया है। पुराने पोलों के हटने से क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ेगी, लाइनों में फॉल्ट कम होंगे। इससे बिजली की निर्बाध आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन




.....कोट

जनता की शिकायतों और सुरक्षा मानकों को देखते हुए रवाईंखाल, काफलीगैर और नगर क्षेत्र में 50 पुराने पोल बदलने का निर्णय लिया गया है। 20 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। हमारी प्राथमिकता जर्जर लाइनों और पोलों को बदलकर उपभोक्ताओं को सुरक्षित और बेहतर बिजली सेवा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन




- आनंद खोलिया, एसडीओ, ऊर्जा निगम, बागेश्वर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें