फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने स्वरोजगार के लिए 44 आवेदन स्वीकृत किए

विज्ञापन
बागेश्वर के नगरपालिका सभागार में स्वरोजगार के लिए साक्षात्कार देतीं महिला। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वरोजगार के लिए 44 आवेदकों के ऋण स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में मंगलवार को दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वरोजगार कार्यक्रम को लेकर टॉस्क फोर्स की बैठक में आवेदकर्ताओं का साक्षात्कार लिया गया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि स्वरोजगार के लिए 54 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

जिनमें से तीन लोगों के आवेदन निरस्त कर दिए गए और सात लोग अनुपस्थित रहे। अन्य 44 लोगों को साक्षात्कार के बाद 59 लाख 5 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया। बताया कि योजना का लक्ष्य शहरी गरीब परिवारों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर सक्षम बनाना है। बैठक में लीड बैंक अधिकारी मनोहर सिंह पांगती, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक विजय आर्य, सिटी मिशन मैनेजर उर्मिला बिष्ट, सामुदायिक संगठनकर्ता गंगा अधिकारी, गणेश साही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें