बागेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने और दृश्यता कम होने पर पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा पर गए पश्चिम बंगाल और बेंगलुरु के 43 ट्रेकर्स को रविवार को सुरक्षा की दृष्टि से द्वाली और फुरकिया पड़ावों पर रोक दिया गया। वन विभाग की ग्लेशियर रेंज टीम और स्थानीय दल ने रातभर उनकी निगरानी की।
सोमवार को मौसम साफ होने पर सभी ट्रेकर्स को सकुशल रवाना कर दिया गया। एहतियात के तौर पर सोमवार को नए ट्रेकर्स की ग्लेशियर यात्रा पर रोक रही। मौसम की स्थिति का जायजा लेने के बाद मंगलवार से ट्रेक दोबारा शुरू किया जाएगा।
कोट
रविवार को मौसम खराब होने पर 43 ट्रेकर्स को द्वाली और फुरकिया में रोका गया था। सोमवार को मौसम साफ होने पर सभी को सुरक्षित रवाना कर दिया गया। मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद मंगलवार से पिंडारी ग्लेशियर यात्रा सुचारू की जाएगी। -डॉली डोभाल, रेंजर, ग्लेशियर रेंज