फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

423 परिवारों को मिलेगा अंगीकार अभियान का लाभ

विज्ञापन
बागेश्वर की डीएम रंजना राजगुरु ने अंगीकरण योजना का शुभारंभ किया। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला प्रशासन की ओर महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर दो अक्तूबर से 10 दिसंबर तक अंगीकार अभियान चलाया गया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम रंजना राजगुरु ने किया। इसके तहत नगर निकायों में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के लिए चयनित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के लिए अंगीकृत किया गया। इसमें 423 परिवारों को शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य लाभार्थियों के जीवन स्तर में सुधार लाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसके लिए धुआंमुक्त किचन, विद्युत व्यवस्था, आयुष्मान भारत के तहत पंजीकरण, पेयजल की उचित व्यवस्था, सद्भाव एवं एकजुटता की भावनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। अंगीकृत क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा। इस योजना के दायरे में नगर पालिका के पुराने 141 परिवार एवं वर्तमान 180 परिवारों समेत नगर पंचायत कपकोट के पुराने 50 एवं नए लाभार्थी 52 परिवारों को शामिल किया गया है।
सफल क्रियान्वयन के लिए कमेटी गठित
योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सीडीओ उपाध्यक्ष एवं एडीएम नोडल अधिकारी होंगे। डीएफओ, डीएसओ, सीएमओ, परियोजना अधिकारी उरेडा, ईई जलसंस्थान/पेजयल, ईई विद्युत समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। कमेटी में ईओ नगरपालिका/नगर पंचायत सदस्य सचिव के रूप में होंगे जो अंगीकार परियोजना के तहत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का प्रस्ताव बनाकर डीएम को देंगे।
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भंडारी, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, डीएसओ अरुण कुमार वर्मा, ईई विद्युत भाष्कर पांडे, ईई जल संस्थान एमके टम्टा, एसीएमओ डॉ. बीके सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, ईओ नगरपालिका राजदेव जायसी, परियोजना अधिकारी उरेडा रॉकी, संजय शाह जगाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें