बागेश्वर। जिल के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक प्राथमिक (विशेष शिक्षक) के 12 पदों पर जल्द ही तैनाती होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है।
जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा के हस्ताक्षरों से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12 पदों में से 7 पद सामान्य रहेंगे। दो पद एससी, दो पद ओबीसी, एक पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी गजेंद्र सिंह सौन ने बताया है कि आवेदनपत्र 28 अप्रैल की शाम पांच बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से भेजे जा सकते हैं। संवाद