लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे फायर वॉचरों के लिए राहत भरी खबर है। फायर वॉचरों के भुगतान के लिए वन विभाग को 15 लाख रुपये का बजट मिल गया है। जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
वन विभाग ने आग पर काबू करने के लिए 29 क्रू स्टेशन बनाए हैं इनमें 116 फायर वॉचरों की नियुक्ति दी है। ये वॉचर ही मौके पर जाकर आग पर काबू करते हैं। इन वॉचरों को पिछले फायर सीजन से भुगतान नहीं हो सका है। इधर वन विभाग को इन वॉचरों के भुगतान के लिए 15 लाख रुपये बजट मिल गया है। इससे वॉचरों का भुगतान भी किया जाएगा। इसका मकसद बहुमूल्य वन संपदा को आग से बचाना है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि फायर वॉचरों के भुगतान के लिए बजट आया है, अब जल्द ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर वॉचर को जूते, टार्च वगैरह भी दिए गए हैं।