बागेश्वर। सीडीओ एसएसएस पांगती ने जिला योजना/राज्य योजना/केंद्र पोषित/बीस सूत्रीय कार्यक्रम की विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक विकास कार्यों का बजट खर्च नहीं किया है वह बजट को तुरंत खर्च करें। उन्होंने जिला योजना के तहत विभागों से बजट की कागजी कार्रवाई पूरी करने को कहा।
उन्होंने दूसरे विभागों की कार्यदायी संस्थाओं को धनराशि उपलब्ध कराने वाले विभागों से भी योजनाओं का रिव्यू कर प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा। इधर बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए पांगती ने बी श्रेणी और डी श्रेणी वाले विभागों को फरवरी के अंतिम सप्ताह तक अनिवार्य रूप से ए श्रेणी में आने की कोशिश करने को कहा।
वहां सीएमओ डॉ जेसी मंडल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, सीवीओ डा. उदय शंकर, डीएसओ अरूण कुमार वर्मा, ईई संजय पांडे, ईई बिजली भास्कर पांडे आदि थे।