बागेश्वर। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में फिर से कमल खिलाने के लिए घर-घर जाने को कहा गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री और मंडी परिषद के प्रदेशाध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को दोबारा सत्ता में लाने के लिए मशक्कत करने को कहा।
हनुमान मंदिर सैंज में बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि दो फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाही की टिहरी और पांच फरवरी को उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की हल्द्वानी में रैली हो रही है। कार्यकर्ताओं से रैली में बढ़ चढ़कर शामिल होने को कहा गया।
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। वहां जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन राम दास बागेश्वर, बलवंत भौर्याल कपकोट, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, कुंदन परिहार, खड़क सिंह टंगड़िया, खड़क दफौटी, रघुवीर दफौटी, शेर सिंह बिष्ट, अंशुमान दफौटी आदि थे।