फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी एक सप्ताह में करें शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। अपर जिलाधिकारी राहुल गोयल ने अधिकारियों को जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में छह फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, जिनमें अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मानीखेत निवासी लक्ष्मण गिरी बताया कि जिला योजना के अंतर्गत ग्राम सभा ग्वाड़ में पंपिंग योजना बन रही है जिसका लाभ मानीखेत के 25 से 30 परिवारों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन परिवारों को भी इस पंपिंग योजना से जोड़ा जाय ताकि लोगों को पेयजल व सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके। इस मौके पर डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम राकेश तिवारी, डीएफओ आरके सिंह, सीएमओ जेसी मंडल, डीपीआरओ पूनम पाठक, सीईओ हरीश रावत, महाप्रबंधक उद्योग बीसी पाठक आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें