फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर की विज्ञप्ति पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के मिखिला गांव में आंगनबाड़ी के पद पर अनुसूचित जाति की कार्यकर्ता की नियुक्ति की विज्ञप्ति पर विवाद हो गया है। ग्रामीणों ने कार्यकर्ता पद का आरक्षण बदलने का आरोप लगाते हुए विज्ञप्ति पर विरोध जताया है। उन्होंने विज्ञप्ति संशोधित करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


विज्ञप्ति के विरोध में बाले सिंह आदि ग्रामीणों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि पूर्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद गांव की अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार के लिए आरक्षित था लेकिन अब बिना जानकारी और ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर आरक्षण बदल दिया गया। उन्होंने पूर्व विज्ञप्ति निरस्त करने के साथ ही पूर्व की स्थिति के अनुसार नियुक्ति की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें