फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के अंतर्गत विजयपुर कस्बे में गत रात्रि अज्ञात कारणों से किराने की दुकान में आग लग जाने से लाखों का सामान खाक हो गया। आस-पास के लोगों ने दुकान की आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विजयपुर स्थित दीपक सिंह धामी पुत्र केशर सिंह धामी बृहस्पतिवार को रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 11:30 बजे दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने दीपक को सूचना दी। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया मगर तबतक दुुकान का सारा सामान जलकर खाक हो चुका था।

प्रभावित ने बताया कि लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है। उसके समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापार मंडल सहित विजयपुर के दुकानदारों ने प्रभावित को मुआवजा देने की मांग की है। मौके पर आग बुझाने वालों में विक्रम सिंह धामी, श्याम सिंह कर्म्याल, दीवान गिरि, बसंत वर्मा, गोपाल सिंह, हेम गोस्वामी, हेम पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें