फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने भराड़ी बाजार में खड़ी जीप में की तोड़फोड़, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। अज्ञात तत्वों ने भराड़ी बाजार में खड़ी एक बोलेरो जीप के पीछे का शीशा तोड़ दिया। इससे बाजार में बढ़ती गुंडागर्दी के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार में विरोध प्रदर्शन किया और बदमाशों की जल्द धरपकड़ न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पुलिस ने अज्ञात तत्वों के खिलाफ रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहन सिंह दानू की बोलेरो जीप यूके 02 टीए 0267 बृहस्पतिवार को भराड़ी बाजार में खड़ी थी। रात किसी समय अज्ञात तत्वों ने बीयर की बोतल से जीप के पीछे हिस्से में लगे शीशे को तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारियों, टैक्सी चालकों और मालिकों ने बाजार में जोरदार नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

उन्होंने बाजार में बढ़ती गुंडागर्दी के लिए पुलिस को आड़े हाथों लिया। सूचना मिलने पर प्रभारी एसआई गोपाल राम मौके पर पहुंचे। वहां टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केवलानंद जोशी, देवेंद्र कुमार, नंदन कोरंगा, प्रवीण गढ़िया, आनंद शाही, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें