फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर बूथ में 15 दिन प्रवास करेंगे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। मिशन 2019 की तैयारी में जुटी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बूथ स्तर पर 15 दिन प्रवास करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा लेने के साथ ही मतदाताओं के मन की थाह भी लेंगे। प्रवास की रिपोर्ट के आधार पर बूथ प्रबंधन की रणनीति तैयार की जाएगी।

सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रवास की योजना पर चर्चा कर सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश संगठन मंत्री संजय ने बताया कि बूथ स्तर पर संगठनात्मक मजबूती और चुनाव की तैयारी को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर 15 दिन के प्रवास के लिए भेजा जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ता बूथ के राजनीतिक समीकरणों की थाह लेंगे। प्रवास के जरिये बूथस्तर पर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में काम करेंगे। प्रवास की रिर्पोट के आधार पर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, विधायक बागेश्वर चंदन रामदास, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, जिला महामंत्री सुरेश कांडपाल, शिव सिंह बिष्ट, रमेश शाह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाईयों ने रोपे पौधे
बागेश्वर। स्वच्छ भागीरथी पुनर्जीवन अभियान के तहत भाजपाईयों ने मनसा पर्वत में पौधरोपण किया। इस दौरान कई फल और चारा, छायादार प्रजाति के पौधे रोपे गए। नदी पुनर्जीवन का संकल्प लिया। वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने देवकी लघु वाटिका से पौधों का प्रबंध किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें