बागेश्वर। पंचायतों में जांच की आंच पहुंचते ही ग्राम प्रधान भड़क उठे हैं। उन्होंने विरोध स्वरूप बीडीसी बैठक के बहिष्कार करने का एलान किया है। प्रधान विरोध स्वरूप धरना प्रदर्शन और सड़क जाम भी करेंगे।
शनिवार को ग्राम प्रधानों के संगठन ने इस आशय की चेतावनी जारी की है। उन्होंने जांच के विरोध में आगामी बीडीसी बैठकों के बहिष्कार का एलान किया। उन्होंने साथ ही मनरेगा कार्यो के बहिष्कार की चेतावनी भी दी। प्रधानों ने निजी संस्थाओं से पंचायतों का ऑडिट कराने का भी विरोध किया। इसके साथ ही प्रधानों ने एक बैठक कर विरोध के आंदोलन को लेकर रणनीति पर चर्चा की। तय हुआ कि 10 अगस्त को प्रधान बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरीश मनराल, गिरीश टंगड़िया, हेमा देवी, कमला देवी, नंदन सिंह, भगवती देवी, सरस्वती देवी आदि थे।