फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पालड़ीछीना-जैनकरास-कनगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर पड़े। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ रैली निकाली और आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार को सड़क की मांग को लेकर एकजुट हुए ग्रामीणों ने गांव से विद्यालय तक रैली निकाल प्रदर्शन किया। इस बीच ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी के साथ नाराजगी जताई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार समस्या बताने के बाद भी सड़क निर्माण का मामला लटका हुआ है।

लगता है कि शासन-प्रशासन को समस्या से कोई सरोकार नहीं है। सड़क की सुविधा न होने से ग्रामीणों को कई दिक्कतें हो रही हैं। इस दौरान दिनेश बिष्ट, शिव सिंह बिष्ट, कैलाश सिंह, हेम जोशी, पूरन जोशी, मोहन जोशी, मोहन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें