फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरुक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोतवाल टीआर वर्मा ने रविवार को थाना कोतवाली में पुलिस कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर क्राइम को लेकर लोगों को जागरूक करने के संबंध में पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


कोतवाल ने सभी पुलिस कर्मियों को बीट पुलिसिंग पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने यातायात व्यवस्था में सुधार लाने, नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साइबर क्राइम के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के निर्देश पुलिस जवानों को दिए। कहा कि कई लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आकर अपने बैंक खाते की डिटेल फोन करने वालों को बता देते हैं। इससे साइबर अपराधी उनके खातों से रुपये निकाल लेते हैं। उन्होंने लोगों को बैंक खाते से संबंधित कोई भी जानकारी शेयर न करने के लिए जागरुक करने को कहा। बैठक में उन्होंने पुलिस जवानों की व्यक्तिगत एवंपारिवारिक समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें