बागेश्वर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर जन मिलन केंद्र घटबगड़ में आयोजित सहभोज कार्यक्रम में वाल्मिकी समाज के लोगों के साथ बैठकर सहभोज किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता बढ़ती है।
जनमिलन केेंद्र में विधायक चंदन राम दास ने कहा कि बाबा साहेब का सम्मान भाजपा ने ही किया है। अन्य दलों का दलित प्रेम सिर्फ दिखावा ही है। वहां मुख्य अतिथि मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दीपा आर्या, जिलाध्यक्ष मनोज ओली, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रकाश साह, कुंदन परिहार, छुट्टन लाल भारती, राजेंद्र परिहार, गौरव दास, आदर्श कठायत, धीरेंद्र परिहार आदि थे।
इस दौरान अखिल भारतीय वाल्मिकी समाज की जिला इकाई ने विधायक को ज्ञापन देकर महर्षि वाल्मिकी मंदिर प्रांगण का विस्तार करके वाल्मिकी पार्क बनाने, सरयू नदी के किनारे अस्पताल के पास बने मोटर पुल और जिला पंचायत की ओर चौड़ा घाट का निर्माण करने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समाज के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, संरक्षक सीएस भारती, सचिव राकेश कुमार, चंदन और कोषाध्यक्ष चंदर आदि शामिल थे।